Press "Enter" to skip to content

खेत के पास नहर मैं पैर फिसलने से गिरा बच्चा,मौत

खेत के पास निकली है नहर, पिता फसल में सिंचाई करने में व्यस्त था 

शिवपुरी।पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में खेत से निकली नहर में पांच साल का बालक डूब गया। खेलते समय नहर में गिरा बालक 250 मीटर तक आगे बह गया। दूसरे किसान ने बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक कल्ला 5 पुत्र सोहन रजक निवासी कमालपुर माता-पिता के साथ खेत पर गया था। यहां खेत के पास से ही नहर गुजरी है। खेलते समय फिसल जाने से कल्ला नहर में गिर गया। जब तक माता-पिता ने देखा तो बच्चा 250 मीटर आगे बहकर जा चुका था। आगे दूसरे खेत पर नहर में नहा रहे कमल सिंह अहिरवार ने बच्चे को पकड़ लिया और बाहर ले आया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, नहर के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!