Press "Enter" to skip to content

प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गले में घुसा चाकू कान तक पहुंचा

postmortem report 16 09 2017गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न
ठाकुर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने बेहद
धारदार चाकू से मासूम की हत्या की थी। चाकू से पहले गले में वार किया गया
था। गर्दन और श्वासनली को चीरता हुआ चाकू कान तक जा पहुंचा था। डॉक्टरों के
मुताबिक, मासूम की गर्दन पर 18 सेंटीमीटर लंबा और 2 सेंटीमीटर गहरा घाव
था। इस तरह के घाव से कोई भी इन्सान बमुश्किल दो या तीन मिनट ही जिंदा रह
पाता है।
हुए थे दो वार
रिपोर्ट में पता चला
है कि आरोपी ने मासूम पर दो बार वार किया। दूसरा घाव 12 सेंटीमीटर लंबा और 2
सेंटीमीटर गहरा था। र‌पोर्ट आने के बाद प्रद्युम्न के प‌िता ने सीबीआई
जांच की मांग दोहराते हुए कहा है कि बेटे की हत्या की ठोस जांच होना चाहिए।
सोमवार को खुलेगा स्कूल
इस
बीच, खबर है कि रायन स्कूल सोमवार को दोबारा खुल सकता है। स्कूल को फिलहाल
गुरुग्राम प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। तीन माह तक अब प्रशासन ही
स्कूल चलाएगा। डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
स्कूल
प्रबंधन पर कोर्ट केस चल रहा है। इससे पहले बाम्बे हाई कोर्ट रेयान
इंटरनेशनल ग्रुप के तीन ट्रस्टियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर चुका
है। याचिकाएं ग्रुप के सीईओ रेयान पिंटो, उसके पिता अगस्टाइन एफ. पिंटो
(संस्थापक अध्यक्ष) तथा मां ग्रेसी पिंटो (ग्रुप की प्रबंधक निदेशक) की ओर
से दायर की गईं थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!