इंदौर,।शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (जीएसीसी) से 500 मोबाइल चोरी होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब धोखाधड़ी कर मोबाइल हथियाने का मामला सामने आ गया। ठगोरे दो छात्रों के फर्जी आईडी व फोटो लगाकर कॉलेज प्रशासन से मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस मोबाइल ट्रेस करने में जुटी है।बुधवार दोपहर कॉलेज प्राचार्य ने भंवरकुआं थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 29 दिसंबर से छात्रों को स्मार्ट फोन बांटे जा रहे हैं। 30 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति नियमित विद्यार्थी (बीए) गुलसिंह सोलंकी और विनोद डाबर के नाम से फोन लेकर चले गए। ठगोरों ने छात्रों के फर्जी फोटो और पात्रता कूपन भी बना लिए थे।
चोरी के मोबाइल की छानबीन शुरू, कॉलेज प्रशासन और संदेहियों से पूछताछ
उधर, पुलिस ने कॉलेज से चोरी मोबाइल की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को पहला शक कॉलेज से जुड़े व्यक्तियों पर ही है। मामले में क्राइम ब्रांच की मदद ली जा रही है। उधर, एरोड्रम थाना क्षेत्र से चोरी 32 लाख के मोबाइल के मामले में भी क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच मोबाइल की जानकारी जुटा ली है। चोरी के मोबाइल भोपाल में चलना पाए गए है।






Be First to Comment