
कोलारस। कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने बाले ग्राम गिन्दौरा पुलिस थाना इन्दार में मंगलवार की सुबह कुशवाह समाज के लोगो में आपसी विवाद के चलते मारपीट हो गई जिसके बाद शिव्वा कुशवाह एवं उसके परिजन शिब्बा को गंभीर अवस्था में लेकर दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज कराने इंदार पुलिस थाने पहुंचते जहां इन्दार पुलिस ने कई घण्टे इंतजार कराने के बाद पीढित पक्ष से पैसो की मांग की पैसो व्ययवस्था करने में लेट होने पर शिब्बा कुशवाह की तडप तडप कर थाने में ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनो के साथ पुलिस खाना पूर्ति के लिए बदरवास शिब्बा को लेकर आई जहां चिकित्सको ने शिब्बा की मौत की बात कही जिसके बाद शिब्बा के परिजन पहले गांव पहुंचे उसके बाद पुलिस ने अपना बचाव करते हुये पहले मारपीट एवं घायल होने की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया। उसके बाद पुलिस अपने बचाव में पीढित पक्ष के पास आई घटना के बाद शिब्बा के परिजन पुन: शिब्बा के शब को लेकर बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र आये। यदि शिब्बा के परिजनो की बात को पुलिस ने समय रहते सुन लिया होता तो शिब्बा की जान बच सकती थी । वही दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज कराने के चलते पैसो की व्यवस्था में जुटे रहे परिजनो को काफी समय लगा। जिसके चलते शिब्बा की जान चली गई।






Be First to Comment