Press "Enter" to skip to content

सिंगरौली के पास बस पलटी

Image result for सिंगरौली के पास बस पलटी

सिंगरौली। बैढ़न से निगरी जा रही नागराज ट्रेवल्स की
बस धौहनी कटरा जंगल के बीच पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 20
यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस का ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला
रहा था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बस धौहनी के आगे जैसे ही बढ़ी वैसे ही
अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस
और एंबुलेंस को दी और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों
को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। हादसे
में मृतकों के नाम चापेंद्र पांडेय पिता तुलाराम (25) निवासी ग्राम छमरछ,
इनकी दो वर्ष की बेटी और बस खलासी विष्णु बहादुर सिंह गौड़ (20) हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!