Press "Enter" to skip to content

घर में घुसे चोर सोना-चांदी के जेवरात चोरी

Image result for सोना-चांदी के जेवरात चोरी पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सोनीपुरा में महेश
पुत्र शिवनारायण गोयल के यहां शुक्रवार-शनिवार की देर रात लगभग 1 बजे रात
को चोर कीमती सामान सहित नगदी उड़ा ले गए।
मकान मालिक ने बताया कि जब
वह सुबह उठे तो उन्हें अपने घर का सामान बिखरा हुआ दिखा। जिस पर जब देखा तो
पता चला कि उनके घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था, जिससे संभवतः चोर मकान
के अंदर घुसे होंगे। चोर मकान से 3 सोने की अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, कान
टॉक्स सोना, 1 मोबाइल, चिल्लर सहित दुकान से कपड़े ओर खाने-पीने का सामान
चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
मकान मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को सुबह 7 बजे दे दी थी लेकिन पुलिस
दोपहर 12 बजे के करीब मौका-मुआयना करने पहुंची।
गश्त के बावजूद हो रहीं चोरियां
पोहरी
क्षेत्र में पुलिस की टीम द्वारा लगातार गश्त किया जा रहा है लेकिन
चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले क्षेत्र में
कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी। वहीं जैन मंदिर से दान पेटी की चोरी,
मोबाइल दुकान से चोरी हुई लेकिन पुलिस हो रही चोरियों को नहीं रोक पा रही
है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!