के एसी कोच में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ हो गई। ग्वालियर में आरपीएफ
ने युवक को पकड़ भी लिया।
एमपी सम्पर्कक्रान्ति एक्सप्रेस के एचए-1
कोच में एक महिला जबलपुर से सवार हुई थी। उसकी सामने वाली बर्थ पर एक युवक
सवार था। रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर महिला ने हंगामा खड़ा कर
दिया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही पहुंची तो महिला के साथ-साथ
अन्य यात्रियों ने एक बार चेन पुलिंग भी कर दी। चेन पुलिंग होते ही आरपीएफ
वहां आ गई। आरपीएफ स्टाफ ने जब वहां पहुंचकर पूरी जानकारी ली तब पता लगा कि
युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद आरपीएफ ने युवक को पकड़ लिया।
बिना तिथि के यात्री को बेचा मठा, टोकने पर धमकायाः
गोवा
एक्सप्रेस के ए-1 कोच में गुरुवार को एक यात्री ने रास्ते में मठा खरीदा
तो उसके पैकेट पर तिथि नहीं लगी हुई थी। तिथि न होने के चलते यात्री ने
शिकायत की तो वेंडरों ने उल्टा उसे धमकाया। यात्री ने लिखित शिकायत की है।
ग्वालियर
का रहने वाला नीरज शर्मा दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ था। वह ए-1 कोच में
सवार था। पेंट्री कार का वेंडर कोच में लस्सी और मठा बेचने आया। मठा का एक
पैकेट उसने खरीदा तो उस पर तिथि अंकित नहीं थी। जबकि रेलवे बोर्ड के सख्त
आदेश हैं कि तिथि अंकित होना जरुरी है। इस पर वह पेंट्री कार में पहुंचा और
शिकायत पुस्तिका मांगी। शिकायत पुस्तिका तो मिली नहीं। इसके बाद उसने
ग्वालियर में शिकायत दर्ज करवाई।





Be First to Comment