असम के डिगबोई इलाके में आईईडी (इंप्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए. जब विस्फोट हुआ, उस समय जवान आर्मी के एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे.
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि यह धमाका शनिवार सुबह 5.30 के आसपास पेंगेरी इलाके में हुआ. आतंकियों ने आईआईडी सड़क के अंदर डाल रखे थे.

आईईडी विस्फोट के बाद जवानों का काफिला रुक गया. उसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस विस्फोट में जख्मी सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इधर, तिनसुकिया जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बुधवार को भी आतंकियों ने पेंगेरी में गाड़ी पर हमला कर एक शख्स की हत्या कर दी थी. इस हमले में दो लोग जख्मी हो गए थे.





Be First to Comment