
शिवपुरी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 16 मई से समस्त अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति, अनु. जनजाति, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार, विमुक्त जाति, नि:शक्त (मेडीकल बोर्ड से जारी प्रमाण पत्र अनुसार), बीपीएल कार्ड या अंत्योदय कार्डधारी अपने 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों का आवेदन कर सकते हैं।
बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक अपने बच्चों को उन गैर अनुदान एवं मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में जिनके पड़ोस की बसाहटों में वे रहते हैं, में कक्षा 1, केजी, नर्सरी के लिए आवेदन भर सकते हैं। आवेदन पत्र जनशिक्षा केन्द्र, बीआरसी, बीईओ कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा ww.educationportal.mp.gov.in/rteportal पर भी ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है। आवेदक अपना आवेदन 31 मई 2017 तक स्वयं पोर्टल पर जाकर निर्धारित फार्म में ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। फार्म के साथ पात्रता संबंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
विद्यालयों की बैठक कल
समस्त अशासकीय विद्यालयों की बीआरसीसी कार्यालय में 17 मई को बैठक आयोजित की गई है। बैठक दो पालियों में आयोजित की गई पहली बैठक सुबह 11 बजे से 12 बजे तक और दूसरी 12 बजे से 1 बजे तक होगी जिसमें से किसी एक पाली में शामिल होना है। कलेक्टर द्वारा 19 मई होने आयोजित बैठक के तारतम्य में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में आरटीई के तहत नि:शुल्क प्रवेश, मैपिंग प्रोफाइल अपडेट और उपयोगिता प्रमाण पत्र सत्र 2016-17 के संबंध में चर्चा की जाएगी।






Be First to Comment