
शिवपुरी।
नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा ग्राम मनपुरा में भारत छोडो आन्दोलन की
वर्षगांठ 9 अगस्त को संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नव चयनित
एसडीओपी अशोक जादौन ने कहा कि हमें महापुरूषों के बलिदानों से ही हमें
आजादी मिली है आज के दिन से प्रारंभ किये गए अंग्रेजों भारत छोडो आन्दोलन
से आजादी का मार्ग खुला। इससे पूर्व कार्यक्रम के जिला युवा समन्वयक विनोद
चतुर्वेदी, मुख्य अतिथि पूर्व जनपदअध्यक्ष श्रीरामदास बघेल पूर्व जिला
पंचायत सदस्य अशोक कुमार, देवलाल लोधी पूर्व जनपद सदस्य मुलायम सिंह,
सांसद प्रतिनिधि शंकर कुषवाह, विधायक प्रतिनिधि कुमारी ऊषा लोधी ,
प्राचार्य सुशील खेत ,कार्यक्रम संयोजक विवेक मिश्रा, बसन्त श्रीवास्तव आदि
ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से
राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कार्यक्रम की जानकारी दी। नेहरू युवा केन्द्र के
युवा समन्वयक विनोद चतुर्वेदी ने संगोष्ठी में कहा कि आज का युवा गणतन्त्र
दिवस, स्वतन्त्रता दिवस दांडी मार्च अग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय
अवज्ञा आन्दोलन जैसे देश के आजाद कराने मेंं महत्व रखने वाले महापुरूषों के
कार्यों को भूलता जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र व भारत सरकार इस प्रकार
के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को देश के प्रति त्यागशील बनाने का
प्रयास किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि शंकर लाल कुशवाह, विधायक प्रतिनिधि
ऊषा लोधी, बसन्त श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर
ग्रामीणों को 101 पौधों का वितरण किया व गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया।






Be First to Comment