खनियाधाना। पूरे शिवपुरी जिले में जहाँ एसपी महोदय द्वारा सट्टा पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पिछले काफी समय से खनियांधाना कस्बे में सटोरिये जगह जगह खुले आम सक्रिय है और रोज लाखों रुपये का सट्टा खिलाया जा रहा है। खनियाधाना में संदिग्ध लोग एक मोहल्ले विशेष में दम से सट्टा खिला रहे है और जानकारी के बावजूद पुलिस या प्रशासन द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे है । जानकारी के मुताबिक रोज लाखों रुपए की पर्चियां कटने के अलावा इन दिनों मोबाइल पर ऑनलाइन भी सट्टा खिलाया जा रहा है जहां बाहर किसी शहर से रोज शाम को नंबर खुलता है तथा एक रुपये के अस्सी बनाने का धंधा जोरों से चल रहा है । खनियाधाना नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लम्बे समय से सट्टा का कारोवार वेखौफ संचालित हो रहा है। परन्तु स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के वावजूद यह काम दिन दूना रात चौगना फल फूल रहा है। खनियाधाना में ऐसे अनेक गरीब परिवार है जिनके घर कभी-कभी चूल्हे तक नहीं जलते इनके छोटे-छोटे बच्चों को भूखे रहने को मजबूर होना पड़ता है। एक तरफ सरकारी योजनाये चलायी जा रही है लेकिन जब तक खनियाधाना में सट्टा पर अंकुश नही लगेगा, तब तक गरीबो का उत्थान नही हो सकता क्योंकि अधिकांशत: रोज कमाने वाले ही इसमें संलिप्त रहते हैं। सट्टा खुले आम संचालित होने से लालच के चलते कई युवा वेरोजगार बर्वादी की कगार पर पहुंच चुके हैं साथ ही कई लोग इसकी लत के कारण अपनी जमीन जायजाद तक बेच कर कंगाल हो चुके हैं। ना जाने कब पुलिस और प्रशासन इस इस अवैध काम पर अंकुश लगा पाएगा।






Be First to Comment