Press "Enter" to skip to content

दरोगा की दूसरी पत्नी की रिपोर्ट पर पहली पत्नी का भाई और भतीजा गिरफ्तार फरियादी ने आरोपियों पर लगाया अपने अपहरण का प्रयास

शिवपुरी। महाराजपुर ग्वालियर की पुलिस ने आज शिवपुरी केे बडा गांव में आकर चंबल संभाग में पदस्थ एक दरोगा की दूसरी पत्नी की रिपोर्ट पर पहली पत्नी धनवंती गुर्जर के भाई मोहरसिंह गुर्जर और उसकी बहन के लडके विनोद सिंह गुर्जर को अपहरण के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी भादवि की धारा 363 और 511 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। 

आज शिवपुरी महाराजपुर पुलिस के उपनिरीक्षक नायर पुलिस कर्मियों की टीम लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिवपुरी आए। उन्होंने बताया कि चंबल संभाग मे पदस्थ श्री गुर्जर एएसआई कि दूसरी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मोहरसिंह गुर्जर और विनोदसिंह गुर्जर ने उसके अपहरण का प्रयास किया था। विदित हो कि दरोगा गुर्जर ने दो शादियां की है। जिनमें से पहली पत्नी धनवंती गुर्जर ने पुलिस को दिए आवेदन में शिकायत की थी  कि उनके पति ने उन्हें तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है और वह उन्हें गुजारा भत्ता भी नहीं दे रहे है। लेकिन बताया जाता है कि पुलिस ने इस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। परंतु जब दरोगा गुर्जर की दूसरी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों के विरूद्ध न केवल प्रकरण दर्ज कर लिया गया। बल्कि उनकी गिरफ्तारी के लिए बडे गांव पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार भी कर ले गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!