शिवपुरी। जिले के खनियांध्ााना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गूढर में रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म की घ्ाटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गूडर गांव की रहने वाली 30 वर्ष्ाीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 मई को शाम के 4 बजे वह अपने घ्ार जा रही थी तभी गोलाकोट के तालाब के पास से गांव के रहने वाले गोविंद आदिवासी व हरदेव आदिवासी उसे जबरदस्ती उठाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। जैसे-तैसे महिला अपने घ्ार आई और सारे घ्ाटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।





Be First to Comment