करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत एक्सचेंज के पीछे रहने वाले एक युवक ह्देश प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति की कुए में गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 100 डायल की पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर पीएम के लिए डेड बॉडी को भेज दिया गया। बताया जाता है कि घर में दो भाई और मां थी एक भाई पहले ही खत्म हो गया था अब सिर्फ मां का सहारा एक यही बेटा था अब उस बूढ़ी मां का वो ही सहारा छिन गया है।





Be First to Comment