शिवपुरी।14 मीटर की सड़क फोरलेन के लिए 8 मीटर और होगी चौड़ी, दोनों तरफ की दुकानें टूटेंगी माधव चौक से गुना बायपास जाने वाली सड़क जिसे फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है। पहले फोरलेन बायपास चालू होगा, तब माधव चौक से गुना बायपास जाने वाली सड़क जिसे फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है।
पहले फोरलेन बायपास चालू होगा, तब शहर में सड़क निर्माण का काम चालू होगा
शहर में 13.543 किमी सड़क का सोमवार को भले ही एग्रीमेंट हो रहा है, लेकिन सड़क का काम नया फोरलेन बायपास चालू होने के बाद ही शुरू हो पाएगा। फोरलेन बायपास तैयार होने के बाद भी एनएचएआई चालू नहीं कर पा रही है। जिससे शहर के पुराने बायपास से ही सारा हैवी ट्रैफिक गुजर रहा है। हैवी ट्रैफिक की वजह से सड़क बनाने में असुविधा होगी। साथ ही नया फोरलेन बायपास चालू होते ही शहर से गुजरा पुराना एनएच-3 स्वत: ही पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर हो जाएगा।






Be First to Comment