Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए गांव, गरीब, किसान को केन्द्र में रखकर बनाई गई योजनाएं

शिवपुरी। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है। प्रदेश में कुछ योजनाए एवं कार्य ऐसे किए गए है, जो अन्य राज्यों में नहीं किए गए है। सारंग आज शिवपुरी जिले की बदरवास जनपद पंचायत के तहत ग्राम झण्डी, ऐजवारा, बारौद, अलाबदी बामोरखुर्द, रामगढ़ आदि ग्रामों में आयोजित जनसंवाद एवं हितग्राही सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रमों में पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। सहकारिता राज्यमंत्री सारंग ने ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास के लिए अनेको विकास एवं निर्माण कार्यों की भी घोषणा कर सदूर संपर्क सड़क योजना के तहत 21 लाख 74 हजार की लागत से निर्मित होने वाली बारौद से खतौरा रोड़ का भूमिपूजन भी किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!