शिवपुरी यादव महासभा की शराब बंदी की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल
शिवपुरी। नशे जैसी कुरीति को दूर करने के लिए यादव महासभा के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव बंटी ने दर्जनों ग्रामों और दूर-दराज के इलाकों का भ्रमण किया और लोगों को दुव्र्यसनों के दुर्गणों को बताया। इसका परिणाम यह रहा कि दर्जनों ग्रामों के ग्रामवासियों ने दुव्र्यसनों को त्यागकर इनसे तौबा की और आज यह खुशहाल जीवन परिवार सहित जी रहे है। ऐसे नशे को दूर कर उसकी अमिट पहल कर रोशनी जगाने वाले कल्याण सिंह यादव बंटी के शराब बंदी अभियान के पूर्णत: सफल होने पर कोलारस तहसील के ग्राम कड़ेसरा में ग्रामवासियों द्वारा श्री हनुमान मंदिर पर श्री अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जो हवन पूर्णाहुति भण्डारे के साथ समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में ठा. देवीलाल, सरदार सिंह, रामदयाल, सुमरत, उम्मेद, वचनलाल, शिवचरण, करण, घेंटू, नक्टू, अतरसिंह, मुरारी, हरनाम, आशाराम, हरिचरण, करिया, मिंताराम, महेन्द्र, बल्लो, बुन्देला, भरत, चरत यादव की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment