Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जैन मिलन के सदस्यों का हुआ भव्य मिलन

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन के अध्यक्ष अतिवीर भानु प्रकाश जैन, ललिता जैन, सचिव अशोक जैन, मंजू जैन ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जैन धर्म के सभी पंथो में एकता हेतु मासिक मिलन बैठक का आयोजन वात्सल्य भोज अन्न कूट के साथ संस्था के सहसचिव वीर प्रदीप जैन-सरोज वाला जैन के निवास गांंधी कॉलोनी में हुआ। मासिक मिलन बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद श्री णमोकार महामंत्र का 30 मिनट तक वाचन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय एजेंडे अनुसार जैन गौरव स्मृति के अंतर्गत जैन समाज के गौरव स्वरुप चंद को हेगड़े पुरस्कार एवं राजकुमार (जड़ी बूटी) का सम्मान समाज के दानवीर भामाशाह पुरस्कार से शाल, श्रीफल, माला दुपट्टा से संस्था के उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा किया गया। इसके अलावा क्षेत्र क्र. 2 की क्षेत्रीय बैठक हेतु दिनांक 31 दिसंबर पर सहमति बनी एवं सेसई पंच कल्याणक में संस्था के सदस्यों द्वारा अपने द्रव का सदुपयोग कर महापात्र बनने पर उनका स्वागत सम्मान किया गया। पंच कल्याणक के महा अनुष्टान के कार्यकमों की समितियों में संस्था के सदस्यों को विशेष दायित्व देने पर पंच कल्याणक समिति का आभार प्रकट किया। कार्यकम का सफल संचालन अतिवीर अशोक जैन मार्बल द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!