अवैध गांजा बेचने वाले को तीन माह की सजा

शिवपुरी। जेएमएफसी कोलारस मोनिका आध्या ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक आरोपित को तीन माह की सजा व दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। 12 अक्टूबर 2013 को बदरवास पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा बेचने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 120 ग्राम गांजा पकड़कर आरोपित को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया और चालान न्यायालय में पेश किया, जहां से सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपित बजरंगदास को तीन माह की सजा व दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।