हाईकोर्ट से मिली डॉक्टरों को राहत, एक साल का वेतन मांग रही सरकार,
198 करोड़ की लागत से बन रहा है मेडिकल, एमसीआई के निरीक्षण के बाद भी अब तक नहीं मिली मान्यता
शिवपुरी। शहर में 198 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया गया था। यह मेडिकल कॉलेज 2014 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इस मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी थी, लेकिन अब तक यह कॉलेज बनकर तैयार नहीं हुआ है और न ही यहां एमसीआई द्वारा मान्यता दी गई है। इस कॉलेज में बीते साल स्टाफ की भर्ती कर दी गई थी। अभी कुछ समय पहले भी एमसीआई की टीम ने यहां निरीक्षण किया था, लेकिन अभी तक मान्यता नहीं दी गई है, जिससे यहां पदस्थ किए गए प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक डॉक्टरों को नौकरी पर रखा गया था, लेकिन अब यहां तैनात डॉक्टर मान्यता न मिलने के चलते नौकरी छोड़ने को मजबूर हैं। नौकरी छोड़ने वाले डॉक्टरों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। उनकी याचिका भी मंजूर हो गई और हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को राहत दे दी है।





Be First to Comment