Press "Enter" to skip to content

भीड़ की हिंसा में मारी गई महिला के बच्चे की जिम्मेदारी उठाएगी झारखंड सरकार

भीड़ की हिंसा में मारी गई महिला के बच्चे की जिम्मेदारी उठाएगी झारखंड सरकाररांची.झारखंड के सीएम रघुवर दास
ने रविवार को एलान किया कि साहेबगंज जिले में भीड़ की हिंसा में मारी गई
महिला के बेटे की सारी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। रघुवरदास ने इस घटना में
मारी गई महिला के प्रति संवेदना जाहिर की और दुख जताया। बता दें कि शनिवार
को चोटी काटने के शक पर बेकाबू भीड़ ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी
थी। इस दौरान महिला के 10 साल के बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया था। सीएम बोले- अफवाहों पर ध्यान ना दें…
– रघुवर दास ने साहेबगंज के मीरनगर गांव में चोटी काट लेने की अफवाह पर एक महिला की भीड़ द्वारा की गई हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने अपील की, “लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी
हालात में कानून अपने हाथ में ना लें। ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी
कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई-CM
– CM ने कहा, “मृतक महिला के बेटे के भरण-पोषण और शिक्षा की पूरी
जिम्मेदारी शासन उठाएगा। जिला प्रशासन इस घटना के आरोपियों की पहचान कर
जल्द उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई करे।”
चोटी काटने की अफवाह फैली थी
– शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे नागेश्वर चौधरी और साबो देवी भीख मांगने मीरनगर आए थे। यहां से वे कठलबाड़ी गांव की ओर निकले।
– करीब साढ़े नौ बजे मीरनगर के राजाराम मंडल की 20 साल की बेटी मौसमी देवी की चोटी कटने की अफवाह फैली।
– इसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि दो अनजान लोग गांव से बाहर जा रहे हैं।
भीड़ इकट्ठा हुई और फिर साबो देवी और नागेश्वर को पकड़कर मीरनगर
उपस्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया गया। इसके बाद सवा दस बजे फिर अफवाह
फैली कि राधानगर में भी किसी महिला की चोटी कट गई। वहां भीख मांगने वाली
महिला कटिहार के सनलवा गांव की गोलवंती देवी (40) और उसके बेटे को भीड़
मीरनगर ले आई और पिटाई शुरू कर दी।
अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया
– पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे अस्पताल में
भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बाकी बंधकों को छुड़ाने के दौरान
भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। एसपी के निर्देश पर भीड़ को संभालने
के लिए हवाई फायर और लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिसवालों को भी आई थीं चोटें

साहेबगंज में घटना के वक्त भीड़ ने महिला के अलावा दो अन्य लोगों को भी
बंधक बनाया था। इन लोगों को पुलिस ने छुड़ाया, हालांकि इस दौरान 5 पुलिस
अधिकारियों को चोटें आई थीं।
– बंधकों को छुड़ाने के दौरान जब पुलिस ने सख्ती की तो भीड़ ने पुलिस पर ही
पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला और बच्चे को छुड़ा लिया।

रांची.झारखंड के सीएम रघुवर दास

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!