कोलारस। वर्ष 2012 के बाद से राजस्व संबंधी काम को ऑनलाईन करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नये नये प्रयोग किये जाने लगे ताकि जनता की समस्या का त्वरित समाधान हो सके। शुरूवाती दौर में सभी खसरो को राजस्व विभाग द्वारा कम्प्यूटर में दर्ज कर ऑनलाईन नकल एलएसके के माध्यम से की जाने लगी थी। इसके बाद फसलो सहित नामांतरण, बटवारा, फसलो का अपडेसन, सिंचित, असिंचित सहित बंधक दर्ज करना आदि राजस्व संबंधी सभी काम कम्प्यूटर पर किये जाने लगे। शासन द्वारा हर तहसील में इस उददेश्य से कि पटवारी यहां बैठ कर अपना कार्य कर सके। सभी जगह लेव स्थापित की थी। कोलारस में उक्त कम्प्यूटर लेव पूर्व में एसडीएम कार्यालय के पीछे वहुत अच्छे तरीके से व्यवस्थित कर बनाई गई थी। तात्कालीक तहसीलदार नवनीत शर्मा द्वारा भी समय समय पर लेव में सुविधाओ का जायजा लिया जाता रहा है। उसी लेव के सहारे सभी पटवारियो ने पूर्व मे ंसूखा राहत का काम सम्पादित किया था। बर्तमान में शासन के आदेशानुसार फसल गिरदावरी का काम प्रभावी रूप से चालू है। लेकिन कम्प्यूटर लेव न होने की वजह से पटवारी आरसीएम सॉफटवेयर से संबंधित सभी काम बाजार में करा रहे है। हैरत की बात यह है तहसीलदार नवनीत शर्मा के स्थानांतरण के बाद कोलारस तहसील में आधा दर्जन तहसीलदारो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी लेकिन चार्ज लेते समय किसी ने कम्प्यूटर लेव संबंधी मामले पर गौर क्यो नही किया। या उक्त अनिमित्ता से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत क्यो नही कराया। अब चूकि उप चुनाव नजदीक आ रहे है। तो भाजपा सहित कांग्रेसी भी विभागी अव्यवस्थाओ को फोकस करने लगे है। अब सभी को किसानो के हितो की बाते सूझने लगी है। अचम्बे की बात यह है कि कम्प्यूटर लेव के एक दर्जन कम्प्यूटरो का अता पता नही है। उक्त मामले में जांच कर नियम अनुसार पुलिस प्राथमिकी दर्ज की जाने की आवश्यकता है। हमारे संबाददाता विवेक ब्यास को बताया कि उक्त मामले को भाजपा किसान मोर्चा आज से सम्पन्न होने बाली बैठको में किसान हित में उठाने का फैसला कर चुका है। वहीं भारतीय किसान संघ भी उक्त विभागी लापरवाही को लेकर जिला कलैक्टर को अबगत कराने की बात कर रहा है। विगत कई वर्षो से तहसील से लेव गायब है और वरिष्ठ अधिकारी टाईम टू टाईम निरीक्षण का दाबा करते है। उन दाबो की पोल यहां खुली नजर आती है। उक्त कम्प्यूटर लेव में जो भी सामान था वह शासकीय सम्पत्ति थी जो जनता की पसीने की कमाई से खरीदी गई थी। भाजपा किसान मोर्चा और भारतीय किसान संघ ने उक्त मामले की गंभीर जांच कर दोषियो पर दण्डात्म कार्यवाही की मांग की है।
बॉक्स
इनका कहना है
आज प्रभारी मंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारियो की बैठक है इस गंभीर मामले पर आपने ध्यान केन्द्रित किया मुझे बडी खुशी हुई इसकी केवल आप लिखित में एक आवेदन मुझे उपलब्ध करा दे। यदि कम्प्यूटर नही पाये गये तो एफआईआर दर्ज की कार्यवाही कराई जायेगी।
ओम प्रकाश खटीक
पूर्व विधायक कोलारस।
कम्प्यूटर लेव से 1-2 कम्प्यूटर इधर उधर होना तो फिर भी सुना था लेकिन कोलारस में पूरी कम्प्यूटर लेव ही गायब है फिर राजस्व संबंधी ऑन लाईन कामो की क्या हालत होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हम पिछले कई दिनो से कोलारस में पदस्थ राजस्व अमले की भ्रष्टïाचार की शिकायते सुन रहे है। इस बाबत भारतीय किसान संघ कई बार ज्ञापन भी दे चुका है किन्तु अब आंदोलन होगा।
शेखर रावत
जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ शिवपुरी
-आज से उप चुनाव को लेकर हमारे संगठन और वरिष्ठ पदाधिकारियो की बैठके लगातार जारी है जिसमें जनता के साथ हो रहे भ्रष्टïाचार के हर विंदु पर विचार किया जायेगा। वहीं विभागी तौर पर जो भ्रष्टï अमला है उसके भी स्थानांतरण की मांग उठाई जायेगी। शासन द्वारा निर्देशित नामांतरण एवं बटवारे में जो लापरवाही कर रहे है उनकी सब जानकारी हम पर है। रही कम्प्यूटर लेव की बात तो यह बहुत बडा मामला है इसकी हम जांच करा कर दोषियो पर कार्यवाही की मांग करेगे।
गुरूप्रीत सिंह चीमा
मण्डल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा





Be First to Comment