पेटलावद। क्षेत्र के गांव रूपगढ़ से कुछ दूरी पर भैंस पर बुधवार शाम लगभग 5 बजे किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि हमला करने वाला जानवर बाघ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगजी पिता मलजी हटीला रूपगढ़ से कुछ दूर जंगल में वे मवेशी चरा रहे थे। तब जानवर ने उनकी भैंस पर हमला कर दिया। उन्होंने और साथियों ने पत्थर फेंकना शुरू किया तो जानवर वहां से चला गया। भैंस के पैरों में चोट लगी है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल थांदला रेंज में आता है।
बाघ की संभावना कम
रेंज अधिकारी एचएस पांडे का कहना है वहां से किसी तरह के पगमार्क नहीं मिले हैं। बाघ होने की संभावना कम है। अगर बाघ होता तो इस तरह भैंस का बच पाना मुश्किल था। वन मंडलाधिकारी राजेशकुमार खरे ने बताया सूचना मिलने पर टीम भेजी गई है, जो जांच कर रही है।





Be First to Comment