Press "Enter" to skip to content

एक्टिवा सहित किले से कूंदकर जान देने वाला युवक ने बताया कि मेरी लाश घर वापस आएगी’

young boy suicide mp 201794 13585 04 09 2017ग्वालियर। एक्टिवा सहित किले से कूंदकर जान देने वाला
युवक रविवार की सुबह मां से नशे के लिए रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने
पर युवक झगड़ा करने लगा। गुस्से में उसने घर में रखी बाइक की तोड़फोड़ कर दी।
मां ने इकलौते बेटे को गुस्से में देखकर उसे 2 हजार रुपए थमा दिए। युवक ने
अपना आधार कार्ड जेब में रखते हुए धमकी दी कि अब इससे उसकी लाश ही घर आएगी।
घबराई मां ने बेटे को दोस्तों को मोबाइल पर कॉल उसे देखने के लिए भेजा।
झगड़े एक घंटे बाद ही पुलिस युवक के विनय नगर स्थित घर पर उसके खुदकुशी करने
की सूचना देने के लिए पहुंच गई।
विनय नगर निवासी नरेंद्र सिंह
सिसौदिया कारपेंटरी का काम करते हैं। घर में विनय सिसौदिया इकलौता पुत्र
था। वीरेंद्र के अलावा उसकी एक बड़ी बहन मोना की शादी हरियाणा में हुई है।
छोटी बहन अन्ना है। जो कि 8वीं पढ़ती है। वीरेंद्र ने भी इंटर पास करने के
बाद वीआईएसएम कॉलेज में बीएससी करने के लिए एडमिशन लिया था। लेकिन उसका मन
नहीं लगने के कारण पढ़ाई छोड़ दी। और मनमर्जी के अनुसार पिता के कारपेंटरी का
काम हाथ बंटाता था। लेकिन घर में इकलौता होने के कारण काफी गुस्सेल था।
नशे के लिए पैसे मांग रहा था –
वीरेंद्र का शव किले की तलहटी में मिलने के बाद मां सीमा सिसौदिया ने
बताया कि सुबह 10 बजे के लगभग वीरेंद्र ने नशे के लिए रुपए मांगे। रुपए
देने से इंकार करने पर वह नाटक करने लगा। और उसने घर में रखी बाइक की
तोड़फोड़ करने लगा। मां ने बेटे का गुस्सा शांत करने के लिए 2 हजार रुपए दे
दिए। उसके बाद एक्टिवा लेकर खुदकुशी करने की धमकी देकर घर से निकल गया।
मां
बेटे की गुस्से से वाकिफ थी। उसने तत्तकाल उसके दोस्त पवन व सूरजभान सिंह
तोमर को कॉल कर बताया कि वीरेंद्र खुदकुशी करने की बात कहकर घर से निकला
है। अगर उनके पास आए तो रोक लेना। दोस्त भी उसे तलाश करने लगे। शवाब रिजवी
ने बताया कि वीरेंद्र को तलाशने के लिए वह 2 बार किले पर सुसाइड प्वॉइंट पर
पहुंचे। लेकिन वह नजर नहीं आया। उसके बाद डीडी मॉल में देखने गए। वीरेंद्र
का शव किले की तलहटी में मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए।
पड़ोस की अंटी के घर फेंक गया 1500 रुपए – वीरेंद्र
के घर के पास शकुंतला तोमर रहतीं हैं। उनसे मृतक की मां से अच्छी पटती है।
उनका बेटा आदित्य भी वीरेंद्र का दोस्त है। वीरेंद्र मां से झगड़ा करने के
बाद शकुतंला अंटी के घर पहुंचा। उस समय वह खाना बना रहीं थी। वीरेंद्र घर
में आया और गुस्से में 1500 रुपए फेंककर चला गया।
दोस्त के घर पहुंचा
विनय नगर से निकलने के बाद घर वीरेंद्र शिंदे की छावनी में रहने वाले
दोस्त सूरजभान तोमर के घर पहुंचा। लेकिन घर में उसके पिता होने के कारण
उसने वीरेंद्र से कहा कि पिता के जाने के बाद बात करेगा। जबकि वीरेंद्र के
मां से झगड़ा होने की सूचना उस तक पहुंच गई थी।
किले के बाउंड्री वॉल से 19 फीट की दूरी पर मिला युवक का शव – पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र का शव किले की बाउंड्री वॉल से 19 फीट की दूरी पर व एक्टिवा 24 फीट की दूरी पर मिली है।
मुंह व नाक से खून निकल रहा था, दाहिना हाथ टूटा था –
पुलिस ने बताया कि किले से गिरने के बाद वीरेंद्र का दाहिना हाथ कोहनी के
ऊपर से टूटा हुआ लग रहा है। इसके अलावा उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा
था। शरीर की कई हड्ड़ियां टूटने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब
से एक गुटखे की पूड़िया व आधार कार्ड मिला है।
पहले भी ऑलआऊट पी चूका है
मृतक के दोस्त पवन व शवाब रिजवी ने बताया कि जब वह सातवीं में पढ़ता उस समय
भी एक बार घर से भागकर किले पहुंच गया। और एक बार आलआऊट पी चुका है।
दोस्तों का कहना है कि वीरेंद्र को नशे का लत कैसे लगी, ये नहीं पता। और
क्या नशा करता था ये भी किसी को नहीं पता है। आशंका है कि वह शराव व गांजे
का सेवन करता था।
शव परिजनों को सौपा – बहोड़ापुर
थाना पुलिस ने मृतक वीरेंद्र के शव का डॉक्टरी परीक्षण कराकर अंतिम संस्कार
के लिए परिजनों को सौप दिया। बहोड़ापुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही
है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!