शिवपुरी। फिजीकल थाना पुलिस ने रविवार को अशोक बिहार कॉलोनी में एक घर में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 3400 रुपए एवं ताश के पत्ते जब्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक बिहार कॉलोनी में एक घर में जुआ का फड़ संचालित हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो अजीत खान पुत्र इरशाद खान निवासी फिजीकल रोड, अमित कठेरिया पुत्र राकेश बाबू कठेरिया, प्रशांत कुमार पुत्र दिनेश केसरी, आकाश शर्मा उर्फ बॉबी पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासीगण अशोक बिहार कॉलोनी व संतोष शाक्य पुत्र प्रभुलाल शाक्य निवासी सांइस कॉलेज के पास को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। उक्त जुआ प्रशांत कुमार के घर पर संचालित हो रहा था।





Be First to Comment