
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के गणेशपुरा हरी बगिया में बीते रोज एक शादी में शामिल होने आई एक मासूम के साथ रिश्तेदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान पास से एक युवक गुजर रहा था जिसमें मासूम के चीखने की आवाज सुन ली। घटना की शिकायत पीड़ित के परिजनों ने पुलिस थाना पिछोर में की है जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बीते रोज एक 8 वर्षीय मासूम निवासी तालबेहट अपने रिश्तेदार के यहां परिजनों के साथ शादी में शामिल होने पिछोर आई हुई थी। सोमवार रात किशोरी के रिश्ते में आने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ खेल में ले गया जहां आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे युवक ने सुन ली और तत्काल किशोरी के पास पहुंचा। जहां आरोपित युवक उसे देखकर भाग गया। मामले की शिकायत पीड़िता ने परिजनों से की जहां परिजन मासूम को लेकर पिछोर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment