Press "Enter" to skip to content

धूल मग्न खनियाधाना, ठेकेदार रोड़ बनाने की नही ले रहा सुध

डिवाइडर के लिये रुका था रोड का काम डिवाइडर मंजूर फिर भी नही लगा काम

लोग हो रहे एलर्जी दमा जैसी बीमारी के शिकार

खनियाधाना ( शिवकांत सोनी )।  रेडी से मायापुर तक बनाया जा रहा हाइबे रोड का काम काफी सिलो चल रहा है जिससे लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पर रहा है मुख्य बात तो तो यह है कि रोड खनियाधाना से होकर निकला है जिसको रोड का काम चालू होने पर ही पूरे रोड को खोद डाला था रोड खुदने से खनियाधाना नगर के युवा और गणमान्य लोगो में डिवाइडर की जिज्ञासा जागृत हुई और ज्ञापन दिये  डिवाइडर की मांग की जिसके चलते खनियाधाना नगर से निकला रोड का काम ठेकेदार के द्वारा रोक दिया था  जनप्रतिनिधियो के प्रयास से खनियाधाना नगर से निकले हाइबे रोड के लिये डिवाइडर अब से करीब 15 से 20 दिन पहले मंजूर होगया था पर अभी तक ठेकेदार के द्वारा डिवाइडर व रोड का काम चालू नही किया और जनप्रतिनिधियो व मंत्रियो ने डिवाइडर का भूमी पूजन भी कर दिया पर ठेकेदार की नजर अब तक इस रोड व डिवाइडर के और नही है जिससे खुदे हुये रोड से लोगो का निकलना मुश्किल हो गया है और आस पास के घर व दुकानदार धूल से परेसान है जब इस रोड से  बाहन फर्राटा भरते है तो ऐसा लगता है कि आधी तूफान सा आ गया हो और इस रोड को खुदे हुये करीब 5 माह बीत गए है पर ठेकेदार ने जब से रोड को खोदा है तब से सायद रोड के ऊपर 15  20 बार पानी की सिंचाई हुई हो जब की यह नगर का मामला है और नगर से निकले हाइबे रोड का निर्माण अधूरा होने से आज कल नगर में धूल से लोगो का रहना बेहाल हो गया है पर इस धूल की समस्या को लेकर न तो ठेकेदार और न ही जनप्रतिनिधियो का ध्यान दे रहे है और जनता का मारना हो रहा है वे इस धूल से एलर्जी और दमा से बीमारियों से कई लोग बीमार हो गए है।

इनका कहना है

अभी हमारे पास कोई लेटर नही आया की हम काम स्टार्ड कर दे लेटर आने के बाद भी पहले रोड के किनारे लगे लाइट के खम्मे निकलेगे  और अतिक्रमण तोडा जायगा इसके बाद काम स्टार्ड होगा और धूल की बात है तो धूल के हम क्या कर सकते है हमारे पास इतना पानी नही है कि हम रोड पर डाल सकें।

पुष्पेंद्र जैन ठेकेदार
आर के जैन इंफ्राप्रोजेक्ट PVT LTD


– जब से यह रोड खोदा है तब से आज तक यह हालत है कि दुकान पर काम करना दुस्तर हो गया है यह मेन रोड होने से बाहन फर्राटा भरते है और धूल दुकानों में व स्वास्थ हो हानि पहुचा रही है जिससे में बिमार हो गया हूं अब मुझे नोकरो से कम करवाना पड़ता है अगर यह धूल की समस्या दूर नही हुई तो खनियाधाना में धूल से क्या पता कितने लोग बीमार हुये होंगे और होंगे

अबदेश झा, दुकानदार

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!