शिवपुरी। पोहरी के ग्राम बगवासा में एक किसान ने खाद के कट्टे सहकारी समिति से क्रय किए थे, जिसमें कंकड़, पत्थर निकलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को किसान हरिओम धाकड़ ने एसडीएम मुकेशसिंह से मुलाकात की और उन्हें बताया कि उसने सहकारी समिति से 20 कट्टे खाद के खरीदे थे, लेकिन जब घर ले जाकर कट्टे खोले तो उसमें खाद के साथ कंकड़ और पत्थर निकले हैं। मामले में एसडीएम ने जांच करवाए जाने की मांग की है जबकि सहकारिता से संबद्घ अरविंदसिंह तोमर ने कहा है कि वह इस मामले को भोपाल तक लेकर जाएंगे और किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।









