Press "Enter" to skip to content

करैरा के विकास के लिए राजकुमार का साथ दें: नरेन्द्र सिंह तोमर

भाजपा के 15 वर्ष का विकास किसी से छुपा नहीं है
सोनचिरैया अभ्यारण से जल्द ही 32 गांव के ग्रामीणों को मिलेगी मुक्ति  
शिवपुरी। करई व घाटीगांव का क्षेत्र सोनचिरैया अभ्याण में आने से इस क्षेत्र की रजिस्ट्रियां भी नहीं हो पाती थी न ही ग्रामीण अपनी जमीन को खरीद व बेच सकता था क्योंकि वन विभाग के भी कई प्रतिबंद रहते थे। हमने पांच वर्षों में कोर्ट व केन्द्र सरकार से सुनिश्चित करते हुए करई व घाटीगांव के क्षेत्र जमीन के बराबर जमीन अन्य अभ्यारण में जोड़ते हैं तो यह क्षेत्र मुक्त हो सकता हैं। जिसके लिए हमने मुख्यमंत्री से चर्चा कर शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर के जिलाधीशों के साथ बैठक कर आपके पास के क्षेत्र कूनो अभ्यारण में लेने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया। अब आपका क्षेत्र सोनचिरैया अभ्यारण से जल्द ही मुक्त हो जायेगा और किसान व अन्य लोग इस जमीन का खुलकर उपयोग कर सकें उक्त उदगार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करई में  भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन एक सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
आगे कहा कि कांग्रेस की हैशियत, चरित्र व नियत मध्य प्रदेश की जनता पहचान गई है इसलिए जनता ने 2003, 2008, 2013 में हराया हैं और अब जनता 2018 में भी पराजय करेगी। आज चुनाव की बेला हैं 28 तारीख को वोट पड़ने वाले हैं तो सभी पार्टियां आपके पास आ रही होगी और सभी अपनी-अपनी बातें कह रहीं होगी। चुनाव में हमको सबलोगों को सुनिश्चित करना है कौन सी पार्टी गरीबों के लिए काम करती हैं, कौन सी पार्टी हैं किसानों के लिए काम करती, खेत खलियान को फायदे में काम करती हैं। यदि हम ठीक से विचार करेंगे तो करैरा क्षेत्र का विकास कर पाएंगेे। उदाहरण के लिए जब कोर्ट में मुकदमा चलता हैं तो हम शिवपुरी और ग्वालियर के चक्कर लगाते हैं और अच्छे वकील की तलाश करते हैं। ऐसा सोचते हैं यदि अच्छा वकील मिल जाएगा तो हमारी कोर्ट में अच्छी दलील पेश कर सकेगा और हमारे मुकदमे को जितादेंगे और यदि वकील फिसड्डी होता हैं तो हम मुकदमा हार जाते। इसी आपको विचार करना हैं क्यों कि पूर्व में आपने फिसड्डी वकील को कर लिया जिसके कारण पूरे पांच साल में करैरा विधानसभा में एक ईट भी नहीं लगाई। आप सब इस बातके साक्षी हैं। यदि भारतीय जनता पार्टी का वकील होता तो वह मेरा भी सहयोग ले सकता था। जितना मैने काम किया हैं उससे और दुगना काम करा सकता था। पांच साल करैरा विधानसभा क्षेत्र का नुकसान हुआ। पांच साल में यह मौका मिलता हैं यह मौका अब अपने हाथ न जाने देना चाहिए। यदि करैरा के विकास को अनबरत रूप से आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार खटीक को अपना अमूल मत देकर विजयी बनायें। आगे कहा कि आपको याद होगा कि 2003 कांग्रेस की सरकार थी। हमारे पड़ौस के गुना जिले के राधौगढ़ के निवासी दिग्गी राजा मुख्यमंत्री थे उस समय मध्य प्रदेश की क्या हालत थी। आप सब लोगों को मालुम हैं। इस क्षेत्र के सब लोग जानते हैं की शहर में बिजली की उपलब्धता नहीं थी गांव में बिजली के दर्शन ही नहीं होते थे। लेकिन आज 15 साल भाजपा ने शासन किया और आज शहर सहित गांव में भी 24 घंटे बिजली मिल रही हैं। पहले प्रधानमंत्री सड़क बनती थी और न ही सिंचाई के साथ, शिवराज सिंह चौहान ने 18 प्रतिशत व्याज पर कर्ज मिल था, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने 0 प्रतिशत लाकर दी। और कई योजनायें किसानों की नई योजनायें संचालित 32 हजार करोड़ रूपए किसानों के खाते में पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेस के लोगो ने भाजपा की सदस्य्ता ली।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, ओमप्रकाश खटीक , राज्य मंत्री राजू बाथम, साध्वी प्रियंका भारती, नरेन्द्र बिरथरे, देवेन्द्र जैन, बीके गुप्ता, अरविन्द्र बेडर, रामस्वरूप रावत, रामगोपाल चौधरी, जयप्रकाश सोनी, सुनील गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रमोद जैन, शब्बीर खांन, मनोज माहेश्वरी, कोमल साहू, नफीस खांन, जनपद अध्यक्ष बती आदिवासी, प्रताप सिंह, सुभाष जाटव, शशिवाल परिहार, जॉलीमंगल, पवन लोधी, गोपाल पाल, हेमंत शर्मा, रघुवंर दयाल भार्गव, किशन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!