Press "Enter" to skip to content

भगवान के दर्शन को मंदिर गए एक युवक की बाईक को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाया

Image result for बाईक को अज्ञात चोरो

पिछोर
भगवान के दर्शन को मंदिर गए एक युवक की बाईक को अज्ञात चोरो ने निशाना
बनाया और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। बाईक चोरी की सूचना फरियादी ने पुलिस
थाना पिछोर में कर दी है जिस पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

थाना पिछोर में फरियादी बृजेश कुमार पुत्र रमेश कुमार गुप्ता उम्र 43 वर्ष
निवासी पिछोर ने बताया कि वह सोमवार की सुबह टेकरी सरकार मंदिर दर्शन करने
गए हुए थे तभी कुछ देर बाद जब मंदिर से दर्शन कर बृजेश घर जाने को हुआ तो
देखा कि मंदिर परिसर से उसकी बाईक क्रं.एमपी 33 एमजे 2250 पेशन प्रो कहीं
नजर नहीं आई और गायब हो गई, इस पर काफी खोजबीन की लेकिन बाईक नहीं मिली। 
बाद में फरियादी बृजेश पुलिस थाना पिछोर पहुंचा और अपनी बाईक चोरी को
लेकरशिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत
मामला  पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!