Press "Enter" to skip to content

दरभंगा में डकैतों का तांडव, विरोध करने पर वृद्ध की बम मार कर हत्या

दरभंगा में डकैतों का तांडव, विरोध करने पर वृद्ध की बम मार कर हत्या

बिहार के दरभंगा में डकैतों ने डकैती के दौरान एक वृद्ध की हत्या कर दी. घटना जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव की है.
गांव में बीती रात दर्जन भर आये डकैतों ने तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी सिद्धेश्वर ठाकुर ऊर्फ बाबा की बम मार कर हत्या कर दी. सिद्धेश्वर ठाकुर दरभंगा सिविल कोर्ट में आदेशपाल के पद पर कार्यरत थे.
दरभंगा में डकैतों का तांडव, विरोध करने पर वृद्ध की बम मार कर हत्या
डकैतों ने वार्ड सदस्या अर्चना देवी सहित तीन लोगों को भी जख्मी कर दिया. डकैतों ने 35 हजार नकद और 5 भर सोना समेत कई मोबाइल और कीमती समानों को लूट लिया. एक साथ तीन घरों डकैती एवं हत्या से क्षेत्र मे दहशत का माहौल है.
ग्रामीणों ने बताया कि डकैत पहले नवीन चौधरी और मुक्तेश्वर ठाकुर के घर में डाका डालने घुसे उसके बाद सिद्धेश्वर ठाकुर की बम मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी. पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!