बदरवास। कल देर शाम की बात है की एक बजरी ट्रेक्टर को एक ही परिवार के लोग घेर कर खड़े थे, जब उनसे पूछा गया की यह ट्रेक्टर की घेरा बंदी क्यूँ कर रखी है तो उनका कहना था कि पुलिस वालों ने मेरा ट्रेक्टर पकड़ लिया जबकि यह दूसरा ठेकेदार पुलिस से सांठ गांठ कर अपना व्यापार चला रहा है जिसपर प्रशासन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही करता है। जानकारी के अनुसार नगर के इंद्राकॉलोनी में देर शाम जब भीड़ एकत्रित होने लगी टैब एक ट्रैक्टर को पुलिस जब्ती से गुस्साए दूसरे ठेकेदार ने पकड़ लिया। उसका कहना था कि कुछ दिन पूर्व ही मेरा ट्रेक्टर पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन यह ठेकेदार तभी से ट्रेक्टर से बजरी डाल रहा है जिसपर पुलिस क्यू नही कार्रवाई करती, ठेकेदार का पूरा परिवार वहां एकत्रित होकर ट्रेक्टर का घेराब किऐ हुए था और उनका कहना था कि हम पुलिस में भी शिकायत कर चुके हैं और डायल 100 को भी कोल कर दिया है लेकिन उसके बाद भी पुलिस इसे पकडऩे नही आ रही है।






Be First to Comment