
शिवपुरी। बदरवास में सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें और मकानों का निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बुधवारा को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने में व्यवधान उत्पन्न करने की दृष्टि से सड़क पर आगजनी की घटना कारित करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भादवि की धारा 286 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
ज्ञात हो कि तहसीलदार मधुलिका सिंह के नेतृत्व में कल बदरवास रेस्ट हॉउस और अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ अतिक्रामकों ने विरोध किया तो कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के पैर छू कर मोहलत मांगते देखे गए। लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी रखी। जिसका विरोध जमकर किया गया और इसी दौरान चार अतिक्रामक मोनू शिवहरे, पप्पू मंसूरी, आरजू सैन और रफीक मुसलमान के पुत्र ने टीम को अतिक्रमण हटाने से रोकने के लिए रेस्ट के सामने सडक पर पुराने टायर और एक मोटर साइकल रखकर आग लगा दी। जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने आरोपियों की इस करतूत को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस को एफआईआर करने का निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment