Press "Enter" to skip to content

कस्बे के आधा दर्जन से अधिक एटीएम बने शोपीस

एटीएम होने के बावजूद भी जनता सुविधा बनी बंचित
करैरा। नगर में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के द्वारा सात स्थानों पर अलग अलग जगहों पर ए टी एम तो लगा दिए लेकिन उनकी सुविधा का लाभ उपभोगताओ को नही मिल पा रहा है जो करैरा  नगर में केवल शोपीस बनकर रह गये है। उपभोक्ता राजकुमार की मानें तो जब वे कभी भी एटीएम से पैसे निकालने जाता हूँ आये दिन ए टी एम कभी खराब तो कभी पैसे न होने  के कारण बन्द रहते है। इतने तो एटीएम किसी भी तहसील में नही होंगे जितने  करेरा में है। आठ आठ ए टी एम होने के वाद भी सुविधा का लाभ एक से भी नही मिल पा रहा है।
छह करैरा में और दो आईटीबीपी में लगे है एटीएम 
करैरा नगर में एस बी आई बैंक के छह ए टी एम लगे है और दो ए टी एम मशीने आई टी बी पी केम्पस में लगी है। जो आये दिन खऱाब पढी रहती है। कभी रुपया नही होता तो कभी लाइट नही होती ।खास तौर से स्पेशल दिनों पर जब ए टी एम से रूपया निकालना हो तो एक भी ए टी एम सही नही मिलता करैरा नगर के काली माता मन्दिर के पास पुलिस चौकी सहायता केंद्र पर लगा गांधी रोड शाखा का लगा है पुराने बसस्टैण्ड पर लगा गोयल मेडिकल के पास पुरानी तहसील न्यायालय के सामने गांधी रोड स्थित शाखा में लगा ए टी एम करैरा आई टी बी पी फैमली  गेट पर लगा हुआ है जो आये दिन शोपीस बनकर रह गये है 
करैरा ए टी एम् पर नही कोई भी गार्ड 
करैरा नगर में एस बी आई बैंक द्वारा लगाये गये ए टी एम पर एक भी जगह पर सिकॉर्टी गार्ड नही है जिनसे इनकी सुरक्षा हो सके अगर किसी ए टी एम पर कोई गार्ड है भी तैनात तो वह पूरे पूरे दिन ड्यूटी नही करते है। इस तरह से करैरा में लगे ए टी एम पर सुरक्षा का अभाव बना है।
इनका कहना 
करैरा में लगे ए टी एम हमेशा कभी खाली तो कभी बन्द मिलते है जो एक प्रकार से शोपीस बनकर ही रह गए है। 
रहीस खान उपभोगता एस बी आई करैरा 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!