
शिवपुरी। बामौैरकला थाना क्षेत्र के ग्राम लखारी में विगत दिवस गांव में लगे हेडपंप पर पानी भरने गर्ई एक 14 वर्र्षीय बालिका के साथ गांव के युवक कल्लू पुत्र अतर सिंह यादव ने छेड़छाड़ कर दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। पीडि़त बालिका ने इस घटना की शिकायत थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने आरोपी कल्लू यादव के खिलाफ भादवि की धारा 354 सहित पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment