Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेत्री के घर में लगा सीसीटीव्ही कैमरा चुरा ले गए चोर

Image result for सीसीटीव्ही कैमरे को अज्ञात चोरों ने चुरा

पिछोर।
जिले के पुलिस थाना पिछोर में भाजपा नेत्री के घर पर लगा सीसीटीव्ही कैमरे
को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया और लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी जब
उन्हें लगी तो संबंधित पड़ौसी पुलिस थाना पिछोर पहुंचे और शिकायत दर्ज
कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

थाना पिछोर में भाजपा नेत्री नवप्रभा पड़रिया के घर के बाहर लगा सीसीटीव्ही
कैमरा जो कि अभी कुछ समय पूर्व ही महिला नेत्री ने लगवाया था लेकिन इसी
बीच किन्हीं अज्ञात चोरों ने इस मकान पर धावा बोला चोरी तो कुछ किया नहीं
लेकिन वह मकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को चुरा ले गए। 
इस घटना को लेकर उनके पड़ौसी प्रभान लोधी पुत्र रामदास लोधी निवासी राजपुर
हाल पिछोर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के
विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!