
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोर दो स्थानों से केबल एवं पाइप चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार सतेन्द्र पुत्र रविन्द्र रघुवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी इंदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 700 फीट केवल चोरी कर ले गया जिसकी कीमत 28 हजार रुपए है, वहीं नेत्रपाल पुत्र कमलसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बिजरौनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके खेत पर सिंचाई के लिए 21 पाइप डले हुए थे जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। चोरी गए पाइपों की कीमत 12 हजार रुपए है।






Be First to Comment