शिकायत के बाबजूद नहीं हो रही सुनवाई
सचिन जैनखनियांधाना , एक और तो सरकार जहां गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूली छात्र छात्राओं को मध्यान्ह भोजन वितरण करा रही है वहीं दूसरी ओर आंगनवाड़ी केंद्रों पर मिलने वाला पोषण आहार ठप पड़ा है जिससे आंगनवाड़ी में आए छोटे-छोटे बच्चे रोज निराश होकर लौट रहे हैं । मामला जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत ग्राम चमरौआ का है जहां खाद्यान्न वितरण करने वाले समूह को पिछले 6 माह से सांझा चूल्हा योजना के अंतर्गत कूपन कटने के बावजूद गेहूं चावल आदि राशन नहीं दिया जा रहा है जिससे उसने अब पोषण आहार बनाना ही बंद कर दिया है । तथा समूह संचालकों ने इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं होने से आंगनवाड़ी ठप पड़ी हुई है ।
जानकारी के मुताबिक जय दुर्गे स्व सहायता समूह ग्राम चमरौआ को अक्टूबर 2017 से आज तक का गेहूं चावल राशन सांझा चूल्हा योजना का आज दिनांक तक नहीं मिला है जिसके कूपन भी समूह के पास है लेकिन खनियाधाना स्थित कंट्रोल संचालक द्वारा उसे बार-बार लौटा दिया जाता है कुछ महीने तक तो समूह ने अपने खर्चे पर बच्चों को पोषण आहार वितरण चालू रखा लेकिन जब 6 महीने होने आ गए तो उसने भी हाथ खड़े कर दिए तथा इसकी शिकायत एसडीएम तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की जिसके बाद परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग द्वारा स्पष्टीकरण एवं जवाब भी मांगा गया लेकिन उसके बाद भी आज तक समूह के लिए राशन जारी नहीं हुआ जिससे केंद्र के अनेक बच्चे पोषण आहार से वंचित हैं ।
इनका कहना है
जय दुर्गे मां स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं सचिव श्रीमती इमरतिया एवं रामसकी ने बताया अभी तक 20 क्विंटल गेहूं तथा 4 क्विंटल चावल खाद्यान्न हमें प्राप्त नहीं हुआ है इस कारण से समूह ने खाना बनाना बंद कर दिया है जैसे ही खाद्यान्न प्राप्त होता है हम खाना बनाना शुरु कर देंगे ।
जय दुर्गे मां स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं सचिव श्रीमती इमरतिया एवं रामसकी ने बताया अभी तक 20 क्विंटल गेहूं तथा 4 क्विंटल चावल खाद्यान्न हमें प्राप्त नहीं हुआ है इस कारण से समूह ने खाना बनाना बंद कर दिया है जैसे ही खाद्यान्न प्राप्त होता है हम खाना बनाना शुरु कर देंगे ।
” इस समूह का खाद्यान्न तो प्रतिमाह भेजा जा रहा है लेकिन सेल्समैन समूह को खाद्यान्न नहीं दे रहा है जिसकी जांच कर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर सेल्समेन के खिलाफ कार्यवाही को लिखा है
– रवि रमन पाराशर
परियोजना अधिकारी , महिला बाल विकास विभाग , खनियांधाना
परियोजना अधिकारी , महिला बाल विकास विभाग , खनियांधाना






Be First to Comment