Press "Enter" to skip to content

पंचर की दुकान में लगाई आग, मामला दर्ज

शिवपुरी। सिंह निवास गांव में पंचर की दुकान संचालित करने वाले एक युवक की गुमटी में वहां आए आरोपी ने माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। जिससे उसकी दुकान में रखा लगभग 40 हजार रूपए का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की शिकायत पीडि़त गुमटी संचालक ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 436 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र रज्जू प्रजापति सिंहनिवास में पंचर जोडऩे सहित बीड़ी बंडल बेचने का कार्य गुमटी रखकर करता है। कल सुबह लगभग 11:30 बजे जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तभी आरोपी मांगीलाल प्रजापति वहां आया और उसका किसी बात को लेकर फरियादी से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर आरोपी मांगीलाल प्रजापति ने गुमटी में आग लगा दी। जिससे गुमटी में रखा उसका सारा सामान जल गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!