Press "Enter" to skip to content

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने सोशल डिस्टेंसिग के प्रति किया जन समुदाय को जागरूक

शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया

दतिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश दतिया श्रीमती सुनीता यादव के निर्देशन एवं श्री दिनेश खटीक सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पीएलव्ही दल, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति, मातृत्व स्वास्थ्य अधिकारी अभियान (मैटरनल हेल्थ राइट कैंपेन), डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड राइट (डीसीआरएफ़), बचपन बचाओ अभियान (बीबीए) व  बाल श्रम उन्मूलन अभियान (सीएसीएल), विकास संवाद आदि के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित है। 
उक्त जागरूकता अभियान समुदाय को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करने हेतु शोसल डिस्टनसिंग के महत्व को बताते हुए सपा पहाड़, गंजी के हनुमान व आदिवासी बस्ती क्रेशर क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के घरों पर जाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं की आवश्यक जानकारी देते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हैल्पलाइन 15100 के जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की सलाह दी। 
पीएलव्ही दल द्वारा समुदाय को सोशल डिस्टेंसिंग सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में साथी लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई, सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए मास्क का उपयोग आवशयक रूप से करने हेतु समझाइश दी गई, बार बार साबुन से हाथ धोने की सलाह भी दी गई।
इस अवसर पर रामजीशरण राय जिला एमजीसीएस सदस्य एवं संचालक स्वदेश ग्रामोत्थान समिति, अम्बकेश शर्मा जन सम्पर्क विभाग, सरदार सिंह गुर्जर सदस्य मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान, अशोक कुमार शाक्य सदस्य आस नेटवर्क, राजपाल सिंह परमार, पाँचाल सदस्य जिला बाल अधिकार मंच, आयुष विंग की पंचकर्म सहायक राजीव सेंन, रामस्वरूप कुशवाहा दवासाज, पीएलव्ही शैलेंद्र सविता, पीयूष राय, बलवीर पाँचाल ने घर-घर जाकर कोरोना से बचाव हेतु समुदाय को आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
उक्त कार्यक्रम लॉक डाउन होने के दिन से ही लगातार शहर के विभिन्न वार्डों में दवा वितरण के साथ ही सामाजिक जागरूकता अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया एवं आयुष विभाग, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति, मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान, जिला बाल अधिकार मंच, बचपन बचाओ अभियान आदि स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में अनवरत रूप से संचालित है उक्त जानकारी दीक्षा लिटौरिया स्वैच्छिक कार्यकर्ता स्वदेश संस्था द्वारा दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!