Press "Enter" to skip to content

Untitled Post


 करैरा से आज रवाना होगा हज यात्रियों  का जत्था 
करैरा
इस्लाम धर्म के  5  अरकानो में से एक हज  जो हर मालदार शख्स को हज करना
फर्ज है। इस बार  हज  यात्रा के लिये  करैरा नगर से  इस बार चार लोंग( दो
जोड़े )  पवित्र तीर्थ स्थल (मक्का मदीना ) की (तीर्थ यात्रा) हज पर जा रहे
है । जो आज  बुधवार को सुबह 7 बजे भोपाल के लिये रवाना होगा जिसकी उडान 11
अगस्त को भोपाल से जद्दा मक्का  के लिए होगी ।
हाफिज नासिर नदवी अतीक अहमद  ने बताया है की करैरा नगर से इस बार हज यात्रा
के लिये सत्तार खान राइन और नजर मोहम्मद राइन अपनी अहलिया( पत्नियो) के
साथ रवाना होंगे । जिसकी सभी तैयारिया पूर्ण हो चुकी है । हज यात्रा पर
जाने पर करैरा नगर के सैकड़ो लोंगो ने हाजियो का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया
और देश व दुनिया के अमन चैन के लिए दुआ की गई इस अवसर पर शहर काजी मंजरे
आलम हाजी जलील खान हाजी हबीब खान हाजी आजाद खान हाजी हाफिज अतीक अहमद हाफिज
नासिर  हाफिज सलीम खान पत्रकार हिरोज खान इस्माईल खान सलीम खान शाजिद खान
नत्था खान बफाती खान इमरान खान इरफान आरिफ लतीफ खान हाजी इरशाद हाजी सत्तार
बेग आदि लोंगो ने हज यात्रा पर जाने फूलमाला पहनाकर गले मिलकर मुबारक बाद
दी ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!