Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

कोलारस। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कोलारस में मनाई गई। इस दौरान नगरीय प्रशासन द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई। कोलारस में प्रात: समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल कर ”रन फॉर यूनिटीÓÓ दौड़ का आयोजन किया गया। रैली नगरपालिका कार्यालय से प्रारंभ हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: नगरपालिका कार्यालय पहुंची। नपं सीएमओ प्रिंयका सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर 2017 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्र्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में नगरीय प्रशासन द्वारा स्वच्छता की सेवा के तहत आज रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ ली, साथ ही एकता को प्रेरित करने के उद्देश्य से मैराथन में भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!