शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आईटीबीपी गेट करैरा के सामने से शौच करने के लिए रुके युवक के एक युवक की बाइक के बैग में रखे रुपए चुराकर भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कमलेश पुत्र भानूसिंह परिहार निवासी उदगवा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को शाम के समय वह अपने गांव उदगंवा से ड्यूटी करैरा जा रहा था तभी करैरा टीटीबीपी गेट के पास वह शौच करने के लिए रुक गया इस दौरान उसके हाथ में एक बैग था जिसमें लगभग 4100 रुपए रखे हुए थे उसे बाइक पर लगे बैग में रख दिया और शौच करने लगा। इतने में ही फतेहपुर गांव का रहने वाला बंटी पुत्र रमश्ेा जाटव आया और उसने युवक की बाइक से रुपए निकाले और भाग गया। कमलेश ने उक्त युवक को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।





Be First to Comment