शिवपुरी। शिवपुरी की रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ उसकी मां ने अपने प्रेमी अजमेर उर्फ कोमल धाकड़ से बलात्कार कराया। क्योंकि नाबालिग बेटी अपनी मां के राज से परिचित हो गई थी। उसने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बलात्कार की यह घटना 22 जुलाई की है। बलात्कार के बाद युवती की मां ने उसे उसके पिता के पास शिवपुरी भेज दिया। जहां उसे गुमशुम देख पिता ने कारण पूछा तो उसने सबकुछ बता दिया। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंची और उसने अजमेर उर्फ कोमल धाकड़ के खिलाफ बलात्कार तथा अपनी मां के विरूद्ध दुष्कर्म मेें सहयोग करने का मामला दर्ज कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 साल की किशोरी के पिता पहले परिवार के साथ मानसरोवर कॉम्पलेक्श के पास स्थित शांति नगर बस्ती भोपाल में रहते थे। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। इस कारण उनकी ड्यूटी कभी दिन तथा कभी रात को 12 घंटे की लगती थी। पिता की गैर मौजदूगी में अजमेर उर्फ कोमल धाकड़ नामक युवक उनके घर आता था। उसकी मां अजमेर से फोन पर भी काफी देर तक बात करती थी। पूछने पर मां कहती थी कि अजमेर उसके भाई श्यामू का दोस्त है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की करतूत का पता लगने पर पिता मेरे छोटे भाई बहन को लेकर शिवपुरी स्थित अपने गांव चले गए। मां ने उसे अपने साथ शांति नगर में रख लिया। उसने एक दो बार अपनी मां को अजमेर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा। मां ने बेटी द्वारा उन दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करने की बात अजमेर को बता दी। 22 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी तो अजमेर घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसकी मां ने उसे बचा लिया और उसे उसके पिता के पास शिवपुरी भेज दिया।






Be First to Comment