सचिन मोदी की रिपोर्ट, खनियांधाना, नवनियुक्त थाना प्रभारी धर्म सिंह कुशवाह नगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बीते दिनों नगर के सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया तथा कोचिंग सेंटरों के आसपास आवारा किस्म के लड़कों द्वारा पढ़ने आने वाली लड़कियों के ऊपर अश्लील फब्तियां कसने की शिकायतों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोचिंग सेंटर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए इसी क्रम में आज थाना प्रभारी ने थाना परिसर में सभी कोचिंग सेंटरों को के संचालकों को बुलाकर इस बारे में चर्चा की ।

थाना प्रभारी ने निर्देश देते हुए कहा कि यदि आपके सेंटर पर पढ़ने आए छात्र छात्राओं के प्रति कोई असमाजिक तत्व गंदे इशारे , छेड़छाड़ , अश्लील व्यवहार या अभद्र टिप्पणी करता है तो इसकी सूचना तुरंत थाने में दें जिसकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी । इसके अलावा सुबह 6 बजे के पहले तथा सायंकाल 7 बजे के बाद तथा स्कूल टाइम में किसी भी प्रकार की कक्षा ना चलाई जाए तथा प्रत्येक सेंटर पर थाना प्रभारी , वीट प्रभारी एवं डायल 100 का मोबाइल नंबर बड़े बड़े अक्षरों में लिखवा दिया जाए ताकि यदि छात्र छात्राएं किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस करें तो वह सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं तथा हम तुरंत कार्यवाही करेंगे ।
कोचिंग सेंटर संचालकों ने भी अपनी समस्या बताते हुए कहा कि कुछ छात्र नेता अक्सर हमारे सेंटरों पर आकर हमें सेंटर बन्द कराने की धमकी देते हैं व पढ़ने आने वाले छात्रों को उल्टा-सीधा धमकाते हैं जिस पर हम क्या करें इस संबंध में थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी परेशानी पर वह मेरे से संपर्क करें तथा उनके नाम पते भी लिख कर दें तो हम उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे ।








Be First to Comment