Press "Enter" to skip to content

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया शिवपुरी में आज

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 13 दिसम्बर 2017 को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी एवं नगर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसम्बर 2017 को प्रात: 09 बजे सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट शिवपुरी के तहत सिंध जलावर्धन योजना का उद्घाटन करेंगी। प्रात: 11 बजे ग्राम सतनवाड़ा खेरेवाले हनुमानजी मंदिर में धर्मस्व विभाग द्वारा 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया धर्मशाला का लोकापर्ण करेंगी। दोपहर 12 बजे शिवपुरी आगमन एवं शोक संतृप्त परिवारों से भेंट करेंगी। दोपहर 02 बजे ग्राम पिपरसमां में कृषि विज्ञान केन्द्र के पास शिवपुरी में कृषि मण्डी के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 02.30 बजे ग्राम पिपरसमां में धर्मस्व विभाग द्वारा 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया धर्मशाला का लोकार्पण करेंगी। अपराह्न 04 बजे श्री सिद्धेश्वर मंदिर शिवपुरी के दर्शन करेंगी। अपराह्न 05 बजे मां राजेश्वरी मंदिर में 42 लाख की लागत के जीर्णोद्वार कार्य का भूमिपूजन करेंगी। शाम 06 बजे से रात्रि 08 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। रात्रि 08 बजे पीएस रेसीडेन्सी में और होटल सौनचिरैया में शादी समारोह में सम्मिलित होंगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!