Press "Enter" to skip to content

घुमाने की कहकर साथ ले गए युवती को, किया दुष्कर्म

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दावरदेही में एक 20 वर्षीय युवती 12 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और फिर वह घर लौटकर नहीं आई। जिस पर युवती के परिजनों ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जब युवती की तलाश की तो वह इंदौर से मिली जहां से युवती को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने युवती की श्किायत पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

ग्राम दावरदेही की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को शाम के समय गांव का ही रहने वाला रविन्द्र उसे अपने साथ घुमाने की कहकर रविन्द्र उसे इंदौर ले आया और उसे एक मकान में ले गया। यहां रविन्द्र के साथ उसके साथ रमाचरण, संजीव, बलराम, रहीश यादव ने उसके साथ गलत काम किया। किसी तरह उसने सूचना परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने थाने में आकर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के आधार पर पुलिस इंदौर पहुंची और वहां से युवती को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी भाग गए। युवती को पुलिस दिनारा लेकर आए और मेडीकल जांच के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!