Press "Enter" to skip to content

ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण और भ्रष्टाचार मुक्ति का संदेश

शिवपुरी। बाल दिवस के अवसर पर ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और देश को बनाए रखने का अनूठा संदेश दिया। विद्यालय संचालक सुबोध-श्रीमती नीलम अरोरा के संयुक्त निर्देशन में स्कूली बच्चों ने तात्याटोपे ग्राउण्ड से पैदल मार्च कर रैली निकाली और अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, माधवचौक चौराहे से होकर पुराने बस स्टैण्ड पर रैली का समापन हुआ। यहां स्कूली बच्चों ने भ्रष्टाचार से दूर रहने की सीख दी और लोगों से पर्यावरण को सहेजने उसके संरक्षण में योगदान देेन की अपील की। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों की यह प्रस्तुति और रैली से प्रभावित होकर पॉलीथिन का परित्याग किया तो कई लोगों ने भ्रष्टाचार को सहन नहीं करने की सहमति प्रदान की। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!