ग्वालियर। एक बार फिर पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है। दो दिन पहले मिले क्षत-विक्षत शव के टुकड़े उठाने के लिए पुलिस ने दो नबालिगों के हाथ में पॉलिथिन थमा दी। घटना स्थल पर बच्चों से मांस के चिथड़े बिनवाते हुए एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।घटनाक्रम दो दिन पहले दाने बाबा की पहाड़ी विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र का है। सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो और कुछ फोटो वायरल हुए हैं। वीडियो में एक घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी शव के पास पड़े मांस के टुकड़ों को दो 14 से 15 साल के बच्चों से उठवा रहा है। बच्चे हाथ में पॉलिथिन बांधकर मांस के टुकड़े उठा-उठाकर एक पुलिस वाले को दे रहे हैं। इस वीडियों में वहीं पास खड़ा एक पुलिस वाला अपनी नाक बंद करके खड़ा है।सोशल मीडिया पर यह जारी हुआ यह वीडियो दो दिन पहले (शनिवार) को दाने वाला की पहाड़ी मिले शव का है। शव की शिनाख्त वहीद खां उर्फ बबलू खां के रूप में हुई थी। शव का कमर से ऊपर का हिस्सा जानवरों ने नोंच डाला था। उसी हिस्से को पुलिस ने इस तरह उठवाया है। जिन बच्चों से पुलिस यह मांस उठवा रही थी वह पास ही बस्ती के रहने वाले थे और शव मिलने की सूचना पर उत्सुकतावश वहां पहुंचे थे।
बच्चों को भगाया था
घटना पर जब पुलिस पहुंची तो बच्चे वहां पहले से खड़े थे। जब दो पुलिसकर्मी शव को उठवा रहे थे तभी बच्चे पॉलिथिन हाथ में बांधकर मांस उठाकर पुलिस की मदद करने आए। जिस पर वहां मौजूद अधिकारी ने उनको वहां से भगाया है – राजकुमार शर्मा टीआई, थाना विश्वविद्यालय






Be First to Comment