Press "Enter" to skip to content

पुत्र ने मां से मांगे शराब के लिए रुपए, नहीं देने पर कर दी मारपीट

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत महल कॉलोनी के पीछे रहने वाली एक महिला के साथ उसी के पुत्र ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए न देना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कलावती परिहार पत्नी गजराजसिंह परिहार निवासी बृज दूध उेरी के पास महल कॉलोनी के पीछे महाराणा प्रताप कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह घर पर थी तभी उसका लड़का मोनू परिहार पुत्र गजराजसिंह परिहार आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब महिला ने रुप्ए देने से मना कर दिया तो मोनू गाली-गलौंज करने लगा और ईंट का टुकड़ा हाथ में लेकर सिर में मार दिया जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद युवक भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!